नवाबगंज: बाराबंकी में डग्गामार बसों की मनमानी जारी, यातायात प्रभारी की सख्ती के बावजूद चौपुला तिराहे पर खड़ी होती हैं बसें
बाराबंकी में डग्गामार बस चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। लखनऊ-अयोध्या बाईपास के चौपुला तिराहे पर ये बसें बिना निर्धारित स्टॉप के ही खड़ी हो जाती हैं।इन बसों के अनियमित रूप से खड़े होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के चौपुला बाईपास से संबंधित है।