हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने BHEL सेक्टर 1 में हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया व्यक्ति, शांतिभंग में किया गया चालान
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने BHEL सेक्टर 1 में SBI ATM के पास हंगामा कर रहे और लोगों से मारपीट को उतारू एक व्यक्ति को CRPC की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया है। आरोपी दीपांशु चौहान विष्णु लोक कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने नहीं माना। इसके बाद इस पर यह कार्रवाई की गई है।