हरिद्वार: राजा गार्डन कालोनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी का CCTV वायरल होने पर चोर ने छोड़ी जगजीतपुर में स्कूटी
शनिवार सुबह राजा गार्डन कालोनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को एक युवक ने चुरा लिया था। पूरी घटना का CCTV वायरल होनेपर मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी लेकिन आरोपी तक पुलिस के हाथ पहुंचते कि इससे पहले ही आरोपी स्कूटी को जगजीतपुर स्थित एक बाग में छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंच स्कूटी मालिक राकेश सैनी ने स्कूटी बरामद कर ली है।