हरिद्वार: बैरागी कैंप क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने लगाया मोहल्ला रिपेयर कैंप, 26 परिवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन
रविवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने 14वां मोहल्ला रिपेयर कैंप का आयोजन किया। जिसमे 26 परिवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कैंप के माध्यम से परिवारों को इलेक्ट्रीशियन, पिलंबर, सरकारी योजनाओं का घर बैठे फायदा जैसी सुविधाओं को निःशुल्क दिया जाता है। अब तक 265 परिवारों को यह सुविधा दी जा चुकी है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कैंप में शिरकत की।