हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय से चोरी हुए डेढ़ दर्जन बिजली के पोल, SDO ने जांच के दिए आदेश
ज्वालापुर स्थित विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय से चोरी हुए डेढ़ दर्जन बिजली के पोल से हड़कंप मच गया है। ठेकेदारों और स्टाफ की मिलीभगत के चलते इस चोरी को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची एसडीओ शिल्पी सैनी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि रातों रात यह बिजली के पोल चोरी हुए हैं।