हरिद्वार: अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को सिडकुल पुलिस ने किया सीज
सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध खनन करते हैं दो ट्रैक्टर ट्राली सीज किए हैं। SSP परमेंद्र डोभाल की सूचना पर अन्नेकी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर सिडकुल पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। मौके से कई ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गए। दोनों वाहनों को सीज कर SDM कोर्ट को सूचना भेजी गई है।