बिंदकी: रसूलपुर गांव में किसान का शव संदिग्ध अवस्था में नलकूप के समीप खेत में मिला, शव को पीएम के लिए भेजा गया, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव में अजय सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र इंद्रपाल अपने नलकूप गए थे। जहा पर नलकूप के समीप एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।