गुना नगर: जिला जेल में मनाया गया भाई दूज का पर्व, बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों से की मुलाक़ात
गुना जिला जेल में 16 मार्च होली कि दूज पर भाई दूज का पर्व मनाया गया। जेलर अतुल सिन्हा ने बताया, जेल प्रशासन द्वारा खुली मुलाकात की व्यवस्था की गई। बाहर का कुछ भी सामान अंदर नही ले जाने दिया। मिठाई भी बहनों ने जेल की कैंटीन से खरीदी। इस दौरान परिजन और बहने जेल मैं अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गई। भाई दूज पर तिलक लगाकर भाइयों कि लंबी उम्र की कामना की।