हाथरस: श्रावण मास के शुरू होते ही कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात हाथरस शहर में पुलिस बल तैनात रहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में पुलिस व प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है कि कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में हाथरस में श्रावण मास की शुरू होते ही कावड़ यात्रा मार्गो में प्रशासन व पुलिस की तैनाती की गई है।