कोल: गभाना हाईवे पर दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल में एडमिट
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 अलीगढ़ की थाना गभाना इलाके के गभाना हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सरकारी एंबुलेंस सेवा के द्वारा रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया।जहां से डॉक्टर के द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए करीब 1:30 बजे मेडिकल किया रेफर।