कोल: नगला पटवारी के दरोगा को एसएसपी ने निलंबित किया, रिश्वत के मामले में वीडियो हुआ था वायरल
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 नगला पटवारी चौकी प्रभारी को एसएसपी ने रविवार देर रात्रि निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी व एक सिपाही रिश्वत के मामले में संलिप्त नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चौकी प्रभारी जाँच में दोषी पाए गए। जाँच में दोषी मिलने पर निलंबित किया गया है।