कोल: हरदुआगंज में बाइक सवार दंपति के साथ लौट रही बच्ची की रोडवेज बस की टक्कर से हुई मौत, दंपति हुए घायल
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 हरदुआगंज में बाइक सवार दंपति के साथ लौट रही एक बच्ची की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। गणेश धाम निवासी अमित और उनकी पत्नी चंचल 5 वर्षीय बच्ची जानवी के साथ बरला से शहर की ओर लौट रहे थे। सोमवार को हरदुआगंज पहुंचते ही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बच्ची की मौत हो गई और अमित व चंचल घायल है।