नूरसराय: पहलाद नगर गांव से नूरसराय के टॉप टेन आरोपी को किया गया गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के पहलाद नगर गांव से नूरसराय थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधी पप्पू यादव उर्फ शिवा यादव के पुत्र रौशन कुमार को पुलिस ने गुरुवार की शान 5:30 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि 2023 का दो लूट कांड के फरार आरोपी हैं रौशन कुमार ,जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पहलाद नगर गांव से गिरफ्तार किया गया है।