#नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पुलिस की फ़लियर का खोला राज!!
मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी, बिना पुलिस कप्तान वाले जिले नागौर के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में स्थित मकोड़ी गांव में कुछ बदमाश एक घर में घुसकर मारपीट कर रहे है और नागौर पुलिस अपराधियों में विश्वास और आमजन में डर के नारे को सार्थक करने में लगी है | स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार संबंधित थाने में पीड़ित पक्ष का मुकदमा तक दर्ज करने में आनाकानी की जा रही है ,क्या यही आपकी सरकार का न्याय है ?
सरकार को यदि हक के लिए लड़ने वाले RLP कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे करने से फुर्सत मिल गई है तो थोड़ा ध्यान ऐसे मामलों पर देने की जरूरत है |
Baori, Jodhpur | Jun 18, 2026