बिहार: मघड़ा के शीतला तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था
Bihar, Nalanda | May 9, 2025 दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला तालाब में स्नान करने के दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मृतक नालंदा थाना क्षेत्र के मिचाय गंज निवासी अनिल रविदास के 16 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार है। परिवार के लोगों ने बताया मुंडन संस्कार में शामिल होने मघड़ा आये थे उसी दौरान तालाब में स्नान करने के दौरान पानी मे डूब गया ।