ग्वालियर गिर्द: बाथरूम में महिलाओं का अश्लील वीडियो बना रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल
अंचल के सबसे बड़े कमला राजा अस्पताल क्षेत्र में एक युवक को महिलाओं के वीडियो बनाते समय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर मारपीट की। पकड़ा गया युवक महिलाओं के बाथरूम करते हुए वीडियो बना रहा था इसी को लेकर जब लोगों ने इसकी हरकतों को देखा तो उसे सबक सिखाने की ठानी लोगों ने इस युवक को पकड़कर पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया