चूरू: चुरू में सरकार खातेदारी जमीन तक रास्ते के लिए सरकारी जमीन की पट्टी आवंटित करेगी
Churu, Churu | May 8, 2026 खेतों तक पहुंच मार्ग न होने से परेशान किसानों को अब राहत मिलेगी। राज्य सरकार खातेदारी भूमि तक पहुंच के लिए बीच में आने वाली सरकारी जमीन की पट्टी आवंटित करेगी। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सड़क व खातेदारी भूमि के बीच संकरी सरकारी पट्टी होने से खातेदारों को खेत तक रास्ता नहीं मिल पा रहा था।