गोपालगंज: शहर में फुटपाथी दुकानदारों का विरोध मार्च, कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नगर परिषद की तरफ से शहर के कचहरी रोड, मौनिया चौक, जादोपुर रोड व थाना रोड से सड़क के किनारे लगने वाली फुटपाथ की दुकानों को हटाने का कार्य किया है। ऐसे में सभी फुटपाथी दुकान हटाए जाने के बाद सभी फुटपाथी दुकानदार लगातार प्रशासन के खिलाफ रोष जता रहे है। इस दौरान मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।