श्योपुर: कृषि उपज मंडी में हम्मलो ने 20% रेट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, तुलाई डेढ़ घंटे तक बंद रही
श्योपुर कृषि उपज मंडी जेदा में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे हम्मल ओर तुलावाटियों ने रेट बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हम्मलो ने मांग रखी की मंडी प्रशासन द्वारा तुलावतियों की रेट बढ़ाने की सहमति पूर्व में बन चुकी थी अब व्यापारियों द्वारा रेट बढ़ाने की मना कर दिया है जिसे लेकर विवाद हो गया