चित्तौड़गढ़ के बस्सी फोर लेन स्थित सूरजना गांव के पास सड़क हादसे की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अर्जुन सिंह व 112 वाहन पायलट कमलेश माली ने तत्परता दिखाते हुए घायलों ड्राइवर और खलासी को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही वाहन मालिक को भी मौके पर बुलाया गया।