सिमडेगा के पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम किनारे रविवार को दोपहर 3:00 बजे डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक झारखंड इकाई की वन भोज का समीक्षा बैठक हुई ।जहां पर समिति का विस्तार किया गया और कहा गया कि समिति की मजबूती हेतु एकजुट रहने की आवश्यकता है ,ताकि सरकार से अपनी मांगों को प्रमुखता के साथ रखा जा सके।