*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि दो वाहनों से भारी मात्रा मे आवैध विदेशी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार ।*
जिलापदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली एक ट्रक एवं टेम्पू द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा है। (1) सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर को गुप्त सुचना मिली की हरियाणा की और से एक ट्रक द्वारा भरी मात्र में अवैध विदेशी शराब पटना, बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर नदी पुल के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) से एक 10 चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से Royal green classic blanded Whisky 750 ml का 648 पीस,Royal green classic blanded Whisky 375 ml का 264 पीस, Royal green classic blended Whisky 180 ml का 240 कुल 1152 पीस में कुल 628.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया, वाहन पर निबंधन संख्या-UP77AN-9595 अंकित पाया गया, वाहन के चालक राहुल कुमार पंडित, पे०-जयशंकर पंडित, सा०-बिशुनपुर बघनगरी, थाना-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया। (2) गुप्त सुचना के आधार पर वाहन जाँच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर ज्ञानपुर मोड़ के पास(थाना-गीधा, जिला-भोजपुर) से एक टेम्पू से After dark blue rare grain Whisky 180 ml का 240 पीस में कुल 43.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया, वाहन पर निबंधन संख्या-BR01PQ-0924 अंकित पाया गया । वाहन के चालक नीरज कुमार, पे०-शरबजीत राय, सा०-दानापुर, थाना-दानापुर, जिला-पटना, बिहार को गिरफ्तार किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 06 लाख 35 हजार के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना, (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक श्री शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक श्री राजकुमार राजा के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रेतर कार्यवाई हेतु न्यायलय में सुपुर्द कर दिया गया है।
*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।*
Arrah, Bhojpur | Jul 15, 2026