जलेसर: एटा की DM एम. अरुन्मोली और SSP डॉ. ईलामारन जी ने जनपदवासियों को पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी
Jalesar, Etah | Nov 6, 2026 एटा के जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ईलामारन जी ने जनपदवासियों को पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में दोनों अधिकारियों ने कहा कि दीपोत्सव का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है।