भिवानी: गांव दिनोद में बीयर पीने के बाद हुआ विवाद तो लाठी-डंडों से पीटा पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेत का काम करके घर गया था। उसके परिवार में सोनू का साला गांव खारिया निवासी सुनील उनके गांव में आया हुआ था। सुनील के साथ उनके गांव दिनोद निवासी अनिल और गोलिया भी थे। सुनील ने उसे कहा कि गर्मी ज्यादा है तो बीयर पीएंगे।