भिवानी: चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर मिलेगी एक्सग्रेशिया के तहत सहायता डीसी नरेश नरवाल
चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों के परिवारजन को एक्सग्रेशिया के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ड्यूटी के दौरान हिंसक घटनाओं, बम ब्लास्ट या आतंकवादी घटनाओं या गोलीबारी इत्यादि के कारण मृत्यु हो जाने पर परिवारजन को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने विस्तार से जानकारी दी।