कुमारखंड: सिहपुर गढ़िया के एक डीलर पर कालाबाजारी के आरोप में मामला दर्ज
कुमारखंड प्रखंड के सिहपुर गढ़िया पंचायत के एक डीलर को खाद्यान्न कालाबाजारी करने के आरोप में दोषी पाया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कुमारखंड थाना में एमओ रुपेश कुमार द्वारा केस दर्ज करवाया गया है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए एमओ ने बताया कि 11 फरवरी को एसडीएम संतोष कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस दुकानों का जांच किया था।