कोरांव: ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक राजमणि कोल ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया, कई अधिकारी रहे उपस्थित
कोरांव ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह समारोह दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। विधायक राजमणि कोल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ और शिक्षित समाज ही देश के विकास की नींव है।