महबूबनगर सांसद डी. के. अरुणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर की भव्यता की सराहना 🛕🙏
तेलंगाना के महबूबनगर की सांसद डी. के. अरुणा ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका सम्मान किया। 5 साल बाद दूसरी बार उज्जैन आईं सांसद ने महाकाल लोक और मंदिर परिसर में हुए व्यापक विकास कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि अब मंदिर की व्यवस्थाएं और भव्यता इतनी उत्कृष्ट हैं कि बार-बार उज्जैन आने का मन करता है।
#MahakalTemple #UjjainNews #DKAruna #MPNews #SpiritualJourney