गंगरार: गंगरार में हल्की बारिश से सड़क बनी दरिया, जाम से लोग परेशान
गंगरार में थोड़ी बारिश ने सड़कों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। मुख्य मार्ग गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब बन गई और वाहन रेंगते हुए गुजरने को मजबूर रहे। सर्विस रोड लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज निर्माण रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया।