जमुई: अड़सार गांव में बच्चों की लड़ाई के दौरान पड़ोसी ने नाना-नाती पर किया हमला
Jamui, Jamui | Nov 30, 2025 जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़सार गांव में रविवार 10 बजे बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने नाना और नाती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।