जमुई: भंवरवा पुल के पास बाइक दुर्घटना में महिला गंभीर घायल, शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 30, 2025 जमुई-झाझा मुख्य मार्ग के भंवरवा पुल के पास रविवार 12 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।