शानिवार को करीब 1 बजे डिप्टी कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी नीता कोरी सहित प्रशासनिक टीम ने ब्यावरा क्षेत्र के विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं। नमामि स्व सहायता समूह केंद्र पर खरीदी प्रभारी अनुपस्थित मिले, जबकि बाहर ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी थी।