लातेहार: बरवाडीह में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक रामचंद्र सिंह ने किया माल्यार्पण
बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय सभागार मे बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।वही अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक बिरजू राम ने की तथा संचालन रविंद्र राम व अवधेश मेहरा ने किया