धार: कोतवाली थाना क्षेत्र भूतिया में खेत से ट्रैक्टर निकालने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट
कोतवाली थाना अंतर्गत भूतिया में खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात को लेकर आरोपियों ने व्यक्ति के साथ की जमकर मारपीट।कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात 8:10 पर किया मामला दर्ज, कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते बताया कि फरियादी रामा पिता भागीरथ परमार ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।