धार: धार में गौशाला संचालन एवं संवर्धन पर बैठक संपन्न, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देश
धार में गौशाला संचालन एवं संवर्धन पर बैठक सम्पन्न, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए अहम निर्देश।धार में शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में गौशालाओं के संचालन और संवर्धन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ अभिषेक चौधरी, उपसंचालक पशुपालन डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया और जिले की कई गौशालाओं के संचालक शामिल हुए।