धार: मांडू में आवारा पशु दिखे तो लगेगा जुर्माना, नगर परिषद ने सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए उठाया कदम
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में नगर परिषद ने सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। नगर परिषद ने मांडू के 11 वार्डों में मुनादी कर पालतू पशु मालिकों को चेतावनी दी कि वे अपने गाय-बैल या अन्य जानवर खुले में न छोड़ें।