लैलूंगा: गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार के खेत में छिपा आरोपी को पुलिस ने दबोचा
गेरवानी में शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग करने वाले आरोपी विवेक कुमार यादव को पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी सुरागों से आरोपी तक पहुंची पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है।