मुरैना नगर: मुरैना में MBBS मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रक्रिया तेज, ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, ज़िला अस्पताल का निरीक्षण
मुरैना में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर 100 सीटों वाला एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है, करीब 500 करोड रुपए की लागत से प्रोजेक्ट के लिए 5 मई को टेंडर डाले जाने से पहले देश की 3 से 4 निजी संस्थाएं जिले में पहुंचकर जिला अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर चुकी है, शुक्रवार को भी टीम ने निरीक्षण किया है।