कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, 17 जून को विकास भवन में करेंगी महिला जनसुनवाई
यूपी राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, दिनांक 17 जून को समय प्रातः 11 बजे विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम प्रस्तावित है।जनपद की ऐसी महिलाऐं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो त्वरित न्याय हेतु एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हेतु महिला जनसुनवाई में अपनी समस्या रख सकेंगी।