गड़हनी: प्रखंड के चइयाचक में लगे सहयोग शिविर में आए 116 आवेदन, 25 का हुआ निष्पादन
प्रखंड के चइयाचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर भू अर्जन पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर कुमार तिवारी के नेतृत्व में लगा था और बीडीओ व प्रमुख ने देख रेख किया। शिविर में विभिन्न विभागों से 116 आवेदन आया जिसमे 25 आवेदन का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया है। शिविर में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया जा रहा था।