चकरनगर: चकरनगर में ग्राम रोजगार सेवकों ने 'कलम बंद' आंदोलन किया, मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों ने चकरनगर विकास खण्ड परिसर में अपनी मांगों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि न होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है। गुरुवार दोपहर12 बजे क्षेत्र पंचायत चकरनगर में एकत्र हुए दर्जनों रोजगार सेवकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।