बरेली: हीटवेव और बाढ़ पर बरेली प्रशासन अलर्ट! DM अविनाश सिंह ने दिए सख्त निर्देश, अस्पतालों में बेड रिजर्व, गांवों में प्याऊ
बरेली में भीषण गर्मी, संभावित सूखा और बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि रेड अलर्ट के दौरान दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक खुले में श्रमिकों से काम कम कराया जाए। वहीं जिला अस्पताल में 10 बेड, सीएचसी में 5