चंदौसी: बहजोई में हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
संभल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बहजोई स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई में सुरक्षा का जायजा लिया