अतर्रा: कालीन के पास अन्ना गोवंश से बाइक टकराने पर युवक की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति घायल
Atarra, Banda | Jun 26, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई माफी गांव में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दुरई माफी निवासी अखिलेश (30) पुत्र रामनरेश गुरुवार 25 जून 2026 की देर रात अपने साथी अर्जुन के साथ बाइक से गांव से बंथरी गांव जा रहे थे