बाढ़: बाढ़ स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने दूल्हे को पीटा
Barh, Patna | May 19, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया, जब एक युवक की दूसरी शादी का राज खुलते ही पहली पत्नी ने उसे सरेआम पकड़ लिया। स्टेशन के पुराने टिकट काउंटर के पास करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। पहली पत्नी ने गुस्से में दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।