हैदरगढ़: हैदरगढ़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के सामने महिला के आंसू छलके, पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर जमीन पर किया कब्जा
हैदरगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक महिला अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जे और पुलिस-राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए रो पड़ी। जिलाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। सुबेहा क्षेत्र की शरीफाबाद ग्रामसभा निवासी कविता तिवारी पत्नी बलराम ने शनिवार करीब 1 बजे जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है।