पिपरई: पिपरई में 'गो सम्मान' अभियान, गो माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग
पिपरई में सोमवार को ‘गो सम्मान आवाहन’ अभियान के तहत रैली निकाली गई। गोसेवकों ने सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा देने और केंद्र स्तर पर गोसेवा मंत्रालय बनाने की मांग उठाई गई।