भीलवाड़ा: एएनटीएफ की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मिनी ट्रक से 42.160 किलो डोडा-चूरा, पिस्टल व 8 कारतूस किए बरामद, 2 अरेस्ट
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने एक मिनी ट्रक में तस्करी कर ले जाया जा रहा 42 किलो 160 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया है। साथ ही एक देसी पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और मिनी ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गये तस्करों से डोडा-चूरा और पिस्टल की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।