जहानाबाद: जहानाबाद में सिपाही) अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा शुरू, 8 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
जहानाबाद। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक पद की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जहानाबाद के 8 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एकल पाली में हो रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त कराने के निर्देश दिए।