गोधर मोड़ का हाई मास्ट लाइट जो पिछले 1 साल से खराब था, आज बनकर तैयार हो गया। आज से इस क्षेत्र में फिर से रोशनी होगी और रात में लोगों को अंधेरे में परेशानी नहीं होगी।
इस मामले को हमने धनबाद के लोकप्रिय महापौर संजीव सिंह के समक्ष रखा था।जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तुरंत इस लाइट को बनवाने का काम करवाया।छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर छठी मैया की कृपा से और क्षेत्र के तमाम लोगों के आशीर्वाद से यह जनहित का कार्य सफल हुआ। अब छठ घाट आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी रात में उजाला मिलेगा, यही सबसे बड़ी खुशी है।इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि राम प्रसाद ,हरि रवानी,प्रकाश रवानी,लालू राय,मानबूल राय,नवीन कुमार रवानी,धीरज वर्मा,अर्जुन रवानी एवं क्षेत्र के अन्य लोग शामिल हुए।
Sheikhpura, Sheikhpura | Nov 14, 2026